देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायकों काजी और बुटोला को शपथ दिलाई और दिया यह संदेश।

आज विधानसभा भवन देहरादून विधान सभा में विधान सभा अध्यक्ष श्रीमति ऋतु भूषण खंडूरी ने मंगलौर विधानसभा और बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक काजी निजामुद्दीन और लखपत सिंह बुटोला जी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्रीमति खंडूरी ने दोनों विधायकों को बधाई देते हुए आगामी […]

Continue Reading

उत्तराखंड में शहीद सैनिकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए की जाएगी, मुख्यमंत्री धामी नेविजय दिवस पर की 04 घोषणाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए 04 महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने आज कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण […]

Continue Reading

मदमहेश्वर धाम तक पैदल मार्ग पर बने पुल के बह जाने से मार्ग में फंसे 100से अधिक यात्री, पुलिस और प्रशासन ने किया हेली सर्विस द्वारा रेस्क्यू ।

कल से जारी तेज बारिश से जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित पंचकेदारों में से एक मदमहेश्वर धाम तक जाने हेतु पैदल मार्ग पर बना एक पुल बह गया जो ग्राम गौण्डार के समीप बणतोली नामक जगह पर मार्कण्डेय (मोरकंडा) नदी पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल था, विगत दिवसों से लगातार हो रही बारिश एवं […]

Continue Reading

देर रात यमुना नदी में आए पानी के सैलाब से श्री यमुनोत्री धाम क्षेत्र में मलबा आया, रेस्क्यू जारी।

गत रात्रि में करीब 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से श्री यमुनोत्री धाम में नदी के किनारे बने शौचालय बहने, पुरोहित सभा के कक्ष आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने, मंदिर समिति का जनरेटर व स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त होने के समाचार के साथ मंदिर प्रंगण के निचले क्षेत्र में मालवा आया है। इसके अतिरिक्त […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 22वीं उत्तराखण्ड राज्य जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया और बैडमिंटन में हाथ आजमाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में 24 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाली 22वीं उत्तराखण्ड राज्य जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया । मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे बाबा केदारनाथ , पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों के साथ धाम […]

Continue Reading

कांग्रेस ने हरकी पौड़ी से आरंभ की केदारनाथ बचाओ पद यात्रा।

उत्तराखंड कांग्रेस ने केदारनाथ बचाओ पद यात्रा की शुरुवात हर की पौड़ी से की। आज बुधवार को गंगा पूजा के बाद इस पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा,उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, हरीश रावत , विधान सभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह, […]

Continue Reading

उत्तराखंड के लिए 5 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी, हरिद्वार सहित इन जनपदों में बारिश की संभावना

सावन का महीना प्रारंभ हो चुका है, इस बीच बारिश के दौर भी आरंभ हो चुके हैं। आज मौसम विभाग ने दोपहर 12.00 बजे से 3:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तेज दौर […]

Continue Reading

पुलिस महानिदेशक ने कांवड़ यात्रा 2024 हेतु उत्तराखण्ड पधारने वाले शिवभक्तों को दिया यह संदेश।

कांवड़ यात्रा 2024 हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड पधारने वाले समस्त शिवभक्तों के लिए अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड ने दिए यह संदेश। “वर्ष 2024 की कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी प्रिय शिव भक्त गण, देवभूमि उत्तराखंड में पधारने पर उत्तराखंड पुलिस की ओर से आप सबका हार्दिक स्वागत करता हूँ। हर साल की तरह […]

Continue Reading

उत्तराखंड में आज वर्षा का अलर्ट जारी, कई जनपदों के स्कूलों में छुट्टी घोषित।

आज हरिद्वार देहरादून पौड़ी आदि जनपदो में मध्यम वर्षा का पूर्व अनुमान जारी किया गया है वहीं कुमाऊं के कुछ जनपदों में भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते आज चंपावत , नैनीताल, उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान […]

Continue Reading