वार्ड प्रभारी, पर्यावरण सहायक प्रभारी, मुख्य गार्ड, प्रभारी कार्यालय सहायक के पदनाम कर टेक्निकल घोषित करते हुए 4200 ग्रेड पे की मांग कर पदोन्नति की मांग की।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड देहरादून ने अब महानिदेशालय देहरादून के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उन्होंने कहा कि चार बार समझौता होने के बाद भी कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग पूर्ण नहीं की जा रही है संगठन की मांग थी कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक के पदों पर पशुपालन विभाग नियमावली एवं उद्यान विभाग की भांति पदोन्नति दे दी जाए। किंतु महानिदेशालय देहरादून द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है 21 अगस्त 2026 को पुनः समझौता होने के बाद भी पदोन्नति हेतु लेब सहायक, डार्क रूम सहायक ओ टी सहायक के पदों पर आई पी एच एस मानको के तहत वन टाइम सेटलमेंट के तहत पदोन्नति का अनुरोध किया था किंतु अध्यावधि तक प्रस्ताव नहीं भेजा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर जिला मंत्री राकेश भंवर उपाध्यक्ष मूल चंद चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है कि उद्यान विभाग की भांति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को टेक्निकल घोषित कर उद्यान सहायक बना दिया गया है उसी तरह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कार्य भी टेक्निकल है रोगियों की ड्रेसिंग, प्लास्टर में सहयोग, इमरजेंसी में टांके लगाना, ओ टी में स्ट्र्लाइजेशन करना, जनरेटर , ऑक्सी जनरेटर चलाना, लेब, ब्लड बैंक में एच बी, ब्लड ग्रुप करना, रक्त लेना, वार्ड में आई वी फ्लूड बदलना, कैथेटर लगाना, इत्यादि का कार्य कर रहे हैं जो कि उनका कार्य नहीं है किंतु इंसानियत और मानवता को आगे रखते हुए कर्मचारी इस कार्य को कर रहे हैं कोविड महामारी के दौरान रोगियों की सेवा के लिए सर्वप्रथम जाने वाले भी सफाई कर्मचारी, और वार्ड ब्वाय रहे किंतु न तो उनको इसका कोई पारितोषिक मिला न ही आज तक पदोन्नति हुई है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अन्य संवर्ग चाहे कोई भी हो उनको पदोन्नति भी मिली है और पदोन्नति वेतनमान का प्रस्ताव भी भेजा गया है जो कि केंद्र सरकार में आज तक नहीं मिला है किंतु चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की न्यायोचित मांग पदोन्नति का प्रस्ताव आज तक शासन को नहीं भेजा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत उपाध्यक्ष नेल्सन अरोड़ा प्रदेश संगठन सचिव दिनेश गुसाईं,सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि कर्मचारी अपना कार्य पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं किंतु कर्मचारियों को ईमानदारी लगन से कार्य करने का सिला दिया गया है कि आज तक पदोन्नति नहीं हो पाई है दस वर्ष पहले 47 पदों पर पदोन्नति हुई थी अब दस साल बाद 39 पदों पर पदोन्नति दे रहे हैं वो भी परीक्षा करा रहे हैं UKsssc से जहां कर्मचारियों का पास होना नामुमकिन है यहां भी कूटनीतिक चाल चली जा रही है जबकि पदोन्नति हेतु 150-2 00कर्मचारी हैं और इतने ही पदोन्नति की आस में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उत्तराखंड प्रदेश में दो दो कानून चल रहे हैं उत्तराखंड का पशुपालन विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति वैक्सीनेटर में कर देता है उद्यान विभाग माली को टेक्निकल घोषित करते हुए उद्यान सहायक बना देता है किंतु स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सीधा इसी पद से सेवानिवृत्त कर देता है।

संगठन ने मांग की है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों वार्ड ब्वाय वार्ड आया, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, अनुसेवक का नाम परिवर्तन करते हुए पदोन्नति का प्रस्ताव शासन को भेजकर वार्ड ब्वाय, वार्ड आया को वार्ड सहायक, वरिष्ठ वार्ड सहायक, प्रभारी वार्ड सहायक बनाया जाए सफाई कर्मचारी को पर्यावरण सहायक, वरिष्ठ पर्यावरण सहायक, प्रभारी पर्यावरण सहायक, चौकीदार को गार्ड, वरिष्ठ गार्ड, मुख्य गार्ड, एवं अनुसेवक को कार्यालय सहायक, वरिष्ठ कार्यालय सहायक, प्रभारी कार्यालय सहायक के पदनाम बदल कर 4200 ग्रेड पे उद्यान विभाग की भांति दिया जाए जिससे कि कर्मचारी सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हो जाए।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील अधिकारी ने कहा कि अगर महानिदेशक कार्यालय प्रशासन देहरादून द्वारा इस पदोन्नति एवं पदनाम बदलने पर कोई कार्यवाही नहीं की तो संगठन आंदोलन करेगा और जो कार्य आज उनके नहीं है वो फिर भी कर रहे हैं वो कार्य न कर असहयोग आंदोलन करेगा साथ ही महानिदेशालय देहरादून द्वारा वर्षों से कर्मचारियों की उत्पीड़न, शोषण के विरोध में माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में वाद दायर कर पार्टी महानिदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को बनाएगा इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व महानिदेशालय प्रशासन देहरादून का होगा। जल्द ही इस संबंध में एक पत्र महानिदेशालय को इस बावत दिया जाएगा और इस बीच माननीय मुख्यमंत्री, माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से मिलकर उनको भी महानिदेशालय देहरादून की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए किस तरह आपके ओर शासन आदेश को नजर अंदाज कर पूरी सेवाकाल में पदोन्नति के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी त्रस्त हैं यह भी बताया जाएगा।
प्रदर्शन करने वाले दिनेश लखेड़ा, सुनील अधिकारी, राजेंद्र तेश्वर, राकेश भंवर, मूलचंद चौधरी, नितिन, चन्द्र प्रकाश इत्यादि रहे। उपनल कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड को दिया बहुत जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के उपनल कर्मचारियों को संगठन में शामिल किया जाएगा।




