पुलिस महानिदेशक ने कांवड़ यात्रा 2024 हेतु उत्तराखण्ड पधारने वाले शिवभक्तों को दिया यह संदेश।

Police उत्तराखंड कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा 2024 हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड पधारने वाले समस्त शिवभक्तों के लिए अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड ने दिए यह संदेश।

“वर्ष 2024 की कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी प्रिय शिव भक्त गण,

देवभूमि उत्तराखंड में पधारने पर उत्तराखंड पुलिस की ओर से आप सबका हार्दिक स्वागत करता हूँ।

हर साल की तरह इस वर्ष भी आप सभी ने भगवान शिव की भक्ति और आस्था के साथ इस पवित्र यात्रा पर चलने का संकल्प लिया है। यह यात्रा न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखती है, बल्कि हम सभी को भाईचारे, सहिष्णुता और परिश्रम का पाठ भी पढ़ाती है।

आप सभी से मेरा निवेदन है कि इस यात्रा के समय आप सहज भाव से यात्रा का आनंद लें। यात्रा को व्यवस्थित करने में पुलिस कर्मियों का पूरा सहयोग करें। यदि यात्रा में छोटा मोटा कष्ट उठाना पड़े तो क्रोधित न हों और इसे अपनी तपस्या का अंश मानते हुए संयम और मर्यादा के साथ उसका निवारण करने का प्रयास करें। यात्रा के मध्य हो सकता है कि कुछ आसामाजिक तत्व विघ्न डालने का प्रयास करें, उनके बहकावे में न आएं। किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता में, हमारे *पुलिस बल के सदस्य आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

पूर्व की भांति स्थानीय जनता आप सभी के स्वागत और सहयोग के लिए तत्पर है। अतः कांवड़ यात्रियों से यह भी अनुरोध है कि, आप उनकी सुविधा का भी ध्यान रखते हुए संयमित आचरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

आपकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हमारी पूरी टीम ने व्यापक व्यवस्था की है। कृपया अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत हमें दें।

आपकी यात्रा मंगलमय और सुरक्षित हो, इसी कामना के साथ।”

“शिवाय शान्ताय सर्वरोग निवारिणे।
आयुरारोग्यमैश्वर्यं देहि मे महेश्वर॥”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *