गंगा कोई सामान्य नदी नही गंगा मां है-पंडित संजय कृष्ण,जिला कारगार रोशनाबाद में गंगा कथा का किया जा रहा है आयोजन

हरिद्वार धार्मिक

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित की जा रही संगीतमय गंगा कथा का श्रवण कराते हुए कथाव्यास पंडित संजय कृष्ण ने कहा कि गंगा कोई सामान्य नदी नहीं है, गंगा मां है। जिस प्रकार हम अपनी जन्म देने वाली मां की सुरक्षा, पवित्रता और शुद्धि का ध्यान रखते हैं। उसी प्रकार गंगा स्नान के दौरान गंगा की पवित्रता और शुद्धि का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी भक्ति अपने जीवन में धारण करें कि गंगा में केवल मां के दर्शन हों।

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कारागार में कथा आयोजन का उद्देश्य कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें धर्म से जोड़ना है। मां गंगा की कृपा से सभी का कल्याण होगा। आचार्य विष्णु शास्त्री और पंडित कृष्ण शर्मा ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। कथा में स्वामी रूद्रानंद सरस्वती, रोहित गिरि, बृजमोहन शर्मा, कुलदीप शर्मा, विकास नौटियाल, सिद्धार्थ भट्ट, शुभम शर्मा, विकास बहुगुणा, संदीप कुमार, चमन कुमार, मनोज कुमार, अमित शर्मा, अरुण कुमार, यजमान जलज कौशिक, सत्यम शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *