सामवेद के 400 मंत्र गाने वाली 7 साल की श्रुति को किया गया सम्मानित
सामवेद की पद्धति के अनुसार संध्या कराकर श्रुति ने जीता लोगों का दिल
आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल हरिद्वार का 62वां वार्षिकोत्सव यह दूसरे दिन भी पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आर्य समाजियों भाग लिया।
सामवेद के 400 मंत्र गाने वाली 7 साल की श्रुति को संस्था के अध्यक्ष डॉ बलवीर तलवार और मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रोफेसर विनय विद्यालंकार ने अंग वस्त्र और गुजरात की माला पहनकर सम्मानित किया।
सामवेद की पद्धति के अनुसार संध्या कराकर श्रुति ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। श्रुति बचपन से ही आर्य समाज की शिक्षा दीक्षा में पली है। और इसका संस्कृत भाषा पर बहुत अच्छा नियंत्रण है और वह वेदों के श्लोक भी संस्कृत भाषा में शुद्ध उच्चारण के साथ बोलता है उसकी इस काबिलियत की सभी ने तारीफ की। श्रुति आज यज्ञ के मुख्य यजमान थी और उसने बड़े ही मनोभाव से यज्ञ किया उसने कहा कि यज्ञ करने से मन को आत्मिक शांति मिलती है।
इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा और मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रोफेसर विनय विद्यालंकार,आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल हरिद्वार के अध्यक्ष एवं बीएचईएल नई दिल्ली के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉक्टर बलवीर तलवार, आचार्य डॉ रामकृष्ण शास्त्री संस्था के संरक्षक ओपी बत्रा, मंत्री मदन सिंह कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, कार्यक्रम केेे संयोजक आचार्य योगेंद्र मेधावी आदि ने विचार रखें।इस अवसर पर भजन प्रवचन और ऋषि प्रसाद लंगर का आयोजन किया गया। रविवार को समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि जी होंगे। सामवेद परायण 31 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।


