बाल दिवस के अवसर पर रा इं का मुंडाखेड़ा में बाल मेले का आयोजन : बच्चों ने दिखाई अद्भुत रचनात्मकता।

हरिद्वार

बाल दिवस के अवसर पर पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां में रिलैक्सो तथा ममता के सहयोग से बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और उद्यमशीलता के कौशल विकसित करना था।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, शिक्षा सहयोग समूह (ESG), युवा समूह, अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्य भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
मेले में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता, पोषण, लैंगिक समानता, जीवन कौशल एवं कला एवं शिल्प जैसे विषयों पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए।

विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने मनोरंजक तरीके से महत्वपूर्ण विषयों को समझा। इसके साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रिलैक्सो द्वारा विद्यालयों के नवीनीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं बच्चों के कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। डॉ संतोष कुमार चमोला ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी, लक्सर ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल है। इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में आत्मनिर्भरता, व्यावहारिक ज्ञान और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। रिलैक्सो के सीएसआर प्रमुख श्री गंभीर अग्रवाल ने भी बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल, रचनात्मकता एवं उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना है, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन के लिए भी आवश्यक कौशल विकसित कर सकें। कार्यक्रम में अंकित शर्मा, दलबीर सिंह, सुश्री मोनिका, सुश्री अंजलि, रुचि, मीनाक्षी नीतू तरन्नुम हिमांशु नौटियाल सचिन आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर अनवारुल हुसैन, ज्ञान प्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार, अमित कुमार, तेजपाल सिंह, श्रीमती लीना शर्मा, डॉ संतोष कुमार चमोला, श्रीमती रीता, ब्रह्मपाल सिंह, मोहम्मद शाहज़ेब, जावेद, नौशाद, श्रीमती पूनम, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *