सोमवती अमावस स्नान के लिए आज ही उमड़ा जन सैलाब, बड़ी संख्या में वाहनों के आने से बार-बार बनी जाम की स्थिति,पुलिस प्रशासन लगा रहा सुचारू व्यवस्था बनाने में।

Police पर्व, त्यौहार और मेले हरिद्वार

हरिद्वार में कल के सोमवती अमावस्या स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। हरिद्वार के हाईवे पर बार बार जाम की स्थिति बन रही है ,जिसे खुलवाने के लिए पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है,एसएसपी नवनीत सिंह ने  मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि इस समय पुलिस प्रशासन का ध्यान हरिद्वार आने वाले वाहनों को पार्किंग करने पर है अभी अधिकांश वाहनों को पंत दीप और चमगादड़ टापू की पार्किंग में पार्क किया जा रहा है इनके भर जाने पर अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ पुलिस प्रशासन का फोकस हर की पौड़ी और उसके आसपास के घाटों पर यात्रियों के सुरक्षित स्नान पर होगा। हरिद्वार में शंकराचार्य चौक पर एक साइड में फ्लाईओवर ना होने से वहां अक्षर जाम की स्थिति बन जाती है जिसके लिए अधिकारियों को विचार करना चाहिए।

कल सुबह यात्रियों की वापसी होगी।हरकी पौड़ी पर आज भी उमड़ा जनसैलाब, हरिद्वार पुलिस की सीसीटीवी कैमरे द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर।


रात से कल सुबह तक का समय माना जा रहा है संवेदनशील। अनुमान है कि कल सोमवार को सुबह  ही स्नान आरंभ हो जाएगा और उसके बाद श्रद्धालुओं की  वापसी शुरू होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *