शनिवार देर शाम बैरागी वाला में खेत में पानी छोड़ने को लेकर रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद, इम्तियाज समेत एक पक्ष के 30-40 लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार पर हमला बोल दिया। जिसमें तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई अशोक की तहरीर पर सहसपुर पुलिस ने बीएनएस के तहत रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, इन्तेजार व 30-40 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा “कल देहरादून में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा”

सहसपुर पुलिस स्टेशन के बैरागी वाला इलाके में पानी के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. शनिवार रात की घटना के बाद रविवार सुबह कुछ लोगों ने हमलावरों के घरों के आसपास आगजनी कर दी. इलाके में पत्थरबाजी की सूचना भी है. पत्थरबाजी में कुछ लोगों की घायल होने की जानकारी भी सामने आई है. मामले में अभी तक 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. देहरादून के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस द्वारा की कार्यवाही की जानकारी देते हुए कहा

बता दें सहसपुर थाना क्षेत्र में बीते शाम दो समुदाय पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पड़ोस में रहने वाले अशोक कस्यप के घर घुसकर वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें अशोक के बड़े भाई विनोद की सिर पर हथोड़े से हमला कर दिया। जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही महिला समेत तीन लोग घायल हैं। देहरादून प्रशासन द्वारा हत्यारोपियों के घरों में अवैध निर्माण पर बुल्डोजर कार्यवाही भी की गई।

SSP देहरादून ने मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम और शहबाज पुत्र शहीद, सभी निवासी बैरागीवाला को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। SSP देहरादून ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दून पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और कोर्ट से सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।

