रविवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए आयोजित हुआ बहु-विशेषज्ञता निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
मेदांता – द मेडिसिटी, गुरुग्राम और प्रेस क्लब हरिद्वार के तत्वावधान में आज निःशुल्क बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। अनौपचारिक रूप से शिविर का उद्घाटन प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने किया , इस अवसर प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष राम चंद्र कन्नौजिया, पूर्व महामंत्री ललितेन्द्र नाथ, बालकृष्ण शास्त्री, राहुल वर्मा संजीव शर्मा , पुल्कित शुक्ला और सुमित यश कल्याण आदि उपस्थित थे।

स्वास्थ्य शिविर में मेदांता गुरुग्राम की अनुभवी हेल्थ चेक-अप कैंप (HCC) टीम द्वारा संचालित किया जाएगा, इसमें प्रमुख रूप से जांच हेतु आए हुए पत्रकारों व उनके परिजनों ने रक्तचाप जांच,रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट, फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच (PFT) एवं ब्रीथोमीटर मूल्यांकन,बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच, व कार्डियोलॉजी टीम की सलाह अनुसार ईसीजी जांच की गई.

शिविर में मेदांता के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, मेदांता के फिजिशियन पल्मोनोलॉजिस्ट (श्वसन रोग विशेषज्ञ) उपलब्ध रहे जिनके द्वारा विभिन्न जाँच कर पर्चे पर सलाह लिखी गई. मेदांता मेडिसिटी की ओर से डॉ.मयंक सिंह, डॉ. दीपांशु राव, प्रदीप राय, मोहम्मद असद, आरती, दुलारी, खुशबू, सचिन, पवन, शिवम स्टॉफ व पत्रकार व उनके परिजन मौजूद रहे मौजूद रहे.



