कल होंगी पोलिंग पार्टियां रवाना, ईवीएम मशीनों कड़ी सुरक्षा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए इन निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने सैक्टर मजिस्ट्रेटों और पीठासीन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए देखें वीडियो लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु 05-हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट इस जनपद की समस्त 11- विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर तैनात मतदान पार्टियों […]

Continue Reading

आचार संहिता लगने के बाद सबसे अधिक जब्ती हरिद्वार जनपद में हुई, प्रदेश में अब तक 16 करोड़ रुपए से अधिक की हुई जब्ती।

उत्तराखंड प्रदेश में 16 मार्च से लेकर अब तक 16 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती हुई है जिसमें सबसे अधिक हरिद्वार जनपद से हुई है।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राज्य में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट […]

Continue Reading

भाजपा प्रत्याशी ने  निर्धारित सीमा का करीब 70% , कांग्रेस प्रत्याशी ने 60% खर्च कर दिया वहीं चर्चित निर्दलीय और बसपा उम्मीदवार ने इतना व्यय किया।

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा का करीब 70% तो कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र रावत ने 60% खर्च कर दिया है वहीं चर्चित निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार ने 36% और बसपा के जमील अहमद ने 30% खर्च किए तो 02 उम्मीदवार हिसाब देने ही नहीं पहुंचे। लोकसभा चुनाव लड़ने वाले […]

Continue Reading

अखंड परशुराम अखाड़ा के तत्वाधान में जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का आठवां दिवस , भागवताचार्य पंडित ने यह बताया ।

अच्छे संकल्प लेकर जीवन में आगे बढ़ें-पंडित अधीर कौशिकश्री अखंड परशुराम अखाड़ा के तत्वाधान में जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के अष्टम् दिवस की कथा श्रवण कराते हुए भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि एक बार एक दुर्गमासुर नामक अहंकारी असुर था। चारों ओर तबाही मचा रहा था। माँ […]

Continue Reading

के एल डी ए वी का रुड़की में पोस्टर , रंगोली, नारा लेखन प्रतियोगिताओं और जागरूकता रैली का आयोजन कर दिया गया यह संदेश।

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत केएल डी ए वी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रूड़की के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने संस्थाध्यक्ष तथा कैंपस एंबेसडर के समक्ष मतदाता शपथ ली गई तथा शत-प्रतिशत मतदान करने […]

Continue Reading

शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के लिए डी पी एस रानीपुर हरिद्वार में किया गया स्वीप गतिविधियों का आयोजन।

आज दिल्ली पब्लिक स्कूल में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपम जग्गा द्वारा स्वीप टीम सदस्यों ललित मोहन जोशी, धर्मवीर सिंह, मनोज धीमान, गोविन्द कुर्ल, रवि कुमार एवं श्रीमती लक्ष्मी मंमगाई का […]

Continue Reading

बैसाखी स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस ने 13/14/15 अप्रेल हेतु हरिद्वार में आने वालों के लिए यातायात प्लान जारी किया।

आगामी तीन दिन हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है इसलिए वीकेंड और बैसाखी पर हरिद्वार आने वालों के लिए हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है, यदि आप हरिद्वार आ रहे हैं तो यातायात व्यवस्था की जानकारी लेकर आएं सद्भभावना/बैशाखी स्नान पर्व दिनांक 13/14/15.04.2024 हेतु हरिद्वार शहर का यातायात […]

Continue Reading

चुनाव आयोग द्वारा हरिद्वार से बसपा प्रत्याशी जमील व एक निर्दलीय के प्रचार वाहन की अनुमति छीन ली गई ।

जब लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर है तो वहीं चुनाव आयोग द्वारा हरिद्वार से बसपा प्रत्याशी जमील व एक अन्य के प्रचार वाहन की अनुमति छीन ली गई है, व्यय प्रेक्षक ने तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया था। इसी का जवाब न देना बसपा प्रत्याशी जमील अहमद समेत एक अन्य को भारी पड़ गया। […]

Continue Reading

IPL के माहौल में हरिद्वार जनपद पुलिस ने अपराधियो पर कार्रवाई करते हुए लगाई यह सेंचुरी।

एसएसपी हरिद्वार  प्रमेन्द्र सिंह डोबाल  आदतन अपराधियों पर किसी प्रकार की कोई रियायत नहीं कर रहे। इनके द्वारा गुंडा प्रवृत्ति के लोगों को पूरे जिले भर से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद के थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा 04, श्यामपुर पुलिस द्वारा 01 व रानीपुर पुलिस द्वारा 01 कुल […]

Continue Reading

खूब वायरल हो रहा है मतदाता जागरूकता के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा गाया यह गीत।

कुमाऊँ कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस  दीपक रावत ने  गीत के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया है। उन्होंने “सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ऊलां” शीर्षक से गीत गाया है जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान […]

Continue Reading