कोर विश्वविद्यालय की NSS टीम ने ऋषिकुल घाट पर चलाया गंगा स्वच्छता अभियान, स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता की शपथ

शिक्षा सामाजिक हरिद्वार

COER University की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के सहयोग से हरिद्वार स्थित ऋषिकुल घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य गंगा नदी एवं घाटों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
यह अभियान NSS कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमरनाथ एवं  अभिषेक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान को सफल बनाने में NSS जिला समन्वयक, हरिद्वार  एस.पी. सिंह के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन तथा नगर निगम, हरिद्वार के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान को COER University की कुलपति डॉ. अनभा सिंह का भी विशेष सहयोग एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।


अभियान के दौरान COER NSS के स्वयंसेवकों ने ऋषिकुल घाट परिसर की सफाई करने के साथ-साथ गंगा नदी में उतरकर भी स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने नदी से कचरा एवं अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने गंगा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली।
इस अवसर पर NSS समन्वयकों ने कहा कि गंगा केवल हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर ही नहीं, बल्कि हमारी प्राकृतिक संपदा भी है। इसकी स्वच्छता एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं।
इस अभियान के माध्यम से COER University की NSS इकाई ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए युवाओं एवं आमजन से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *