26,250 हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट से दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगा शहर ,चौराहों, तिराहों और घाटों पर लगायी जा रही लाइट।

प्रशासन हरिद्वार

नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर दिए कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश।दीपावली के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार को रोशनी से जगमग करने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शहर के सभी चौराहों, तिराहों, डिवाइडरों और गंगा घाटों को आकर्षक लाइटिंग से सजाने के लिए 26,250 स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट लगायी जा रही हैं। बीती रात नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे लाइटिंग कार्यों का जायजा लिया और तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि शिवमूर्ति से आर्यनगर चौक तक पूरे डिवाइडर पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे दीपावली के अवसर पर यह प्रमुख मार्ग विशेष रूप से जगमगाता हुआ नजर आएगा। इसके अतिरिक्त प्रमुख गंगा घाटों पर भी बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। नगर निगम का प्रयास है कि शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, तिराहों, डिवाइडरों एवं घाटों पर पर्याप्त और आकर्षक रोशनी उपलब्ध कराई जाए, ताकि दीपावली के अवसर पर हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को एक सुंदर और व्यवस्थित वातावरण मिल सके। इसके लिए 26,250 स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट लगायी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *