दुखद हादसा – जटवाड़ा पुल के पास चार किशोरों की गंग नहर में डूबने से दुखद मृत्यु हुई।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जटवाड़ा पुल के पास आज एक हादसे में चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक चंडीगढ़ से कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार आए थे।जानकारी के अनुसार, जटवाड़ा पुल के पास स्नान के दौरान एक कांवड़िया गहरे गड्ढे में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके […]

Continue Reading

कांवड़ यात्रा में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़, दूसरे दिन आज 14 लाख 55 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर हुए रवाना।

अब तक 25 लाख 10 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हो चुके हैं रवानामेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के दूसरे दिन शिवभक्तों की भारी आमद देखने को मिली। शनिवार को कुल 14 लाख 55 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर […]

Continue Reading

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक और दर्जा प्राप्त मंत्री जमदग्नि ने ज्वालापुर भंडारे में पहुंचकर कांवड़ियों को भोजन वितरित किया और सकुशल यात्रा की कामना की।

आज जटवाड़ा पुल पर चल रहे हैं कावड़ सेवा दल सीतापुर, सेवा समिति ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा आयोजित 42वा विशाल भंडारे में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं दर्जा धारी राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि द्वार भंडारे में पहुँच कर कवाड़ियों को भोजन वितरण किया गया और उन्होंने उनके […]

Continue Reading

सीपी सिंह होंगे राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित ।

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार एवं जनहित में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए 25 लोगों को राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित करेगा। सम्मानित किए जाने वालो में शिवालिक नगर निवासी चंद्रपाल सिंह भी शामिल हैं। राजीव गांधी गौरव […]

Continue Reading

भगत सिंह चौक रेलवे आज हुई मूसलाधार बारिश से अंडरपास के नीचे हुआ जलभराव, राहगीरों और वाहन चालाकों ने झेली परेशानी।

बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बरसात के चलते भगत सिंह चौक रेलवे अंडरपास में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हर साल बरसात के दौरान रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव की स्थिति बनती है। लेकिन दशकों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बृहष्पतिवार […]

Continue Reading

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले— जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महानडबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है : मुख्यमंत्रीभगवानपुर में बाढ़ सुरक्षा,शिक्षा,स्वास्थ्य और सड़क विकास सहित […]

Continue Reading

भारत माता मंदिर समन्वय कुटीर और हरिहर आश्रम में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार के विभिन्न अखाड़ों और आश्रमों में गुरु पूजन किया गया और भारत माता मंदिर समन्वय कुटीर एवं हरिहर आश्रम में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से बनाई गई इस अवसर पर हजारों भक्तों ने अपने गुरु का पूजन किया और उन्हें फूल मनाएं चढ़ाई तिलक किया अंग वस्त्र भेंट किया और […]

Continue Reading

श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान तथा अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी सेवा समूह द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खड़खड़ी में लेखन सामग्री वितरित की गई।

गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी ‘ स्वतन्त्रता दिवस ‘ के उपलक्ष्य में, श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान तथा अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी सेवा समूह की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय (सं०-43), खड़खड़ी, हरिद्वार में लेखन सामग्री वितरित की गई इस अवसर पर, संस्थान के संस्थापक तथा समूह के संचालक, डॉ० अशोक गिरि ने बच्चों को […]

Continue Reading

सुखी नदी में आईं बाढ़ में कई वाहन फंसे, क्रेन और हाइड्रा से चलाया गया रेस्क्यू अभियान।

आज दिन में हुई मूसलाधार बारिश से खड़खड़ी क्षेत्र स्थित सूखी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव आने से नदी किनारे खड़े कई वाहन बह गए। बहाव में बहने के बाद वाहन आगे जाकर फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो […]

Continue Reading

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड 09 अगस्त से करेगा प्रदेश व्यापी आंदोलन ।

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने आज वृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति दस वर्षों से भी नहीं हुई है, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नर्सिंग संवर्ग की भांति पौष्टिक आहार भत्ता दिये जाने, वर्दी भत्ता वेतन में […]

Continue Reading