सुखी नदी में आईं बाढ़ में कई वाहन फंसे, क्रेन और हाइड्रा से चलाया गया रेस्क्यू अभियान।

आपदा हरिद्वार

आज दिन में हुई मूसलाधार बारिश से खड़खड़ी क्षेत्र स्थित सूखी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव आने से नदी किनारे खड़े कई वाहन बह गए।

बहाव में बहने के बाद वाहन आगे जाकर फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और कांवड़ मेला व्यवस्था में उपलब्ध हाइड्रा व क्रेन की मदद से वाहनों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

मौके पर पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए लोगों को नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की।एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हरिद्वार में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के वाहनों के लिए लगभग 13 निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यह घटना श्मशान घाट के पास स्थित सूखी नदी क्षेत्र की है, जहां अंत्येष्टि में शामिल होने आए कुछ लोगों ने अपने वाहन नदी किनारे खड़े कर दिए थे। अचानक बारिश का पानी आने से जलस्तर बढ़ा और वाहन उसकी चपेट में आ गए।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मौके पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं तथा पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में सूखी नदी क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग न होने दी जाए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *