दुखद हादसा – जटवाड़ा पुल के पास चार किशोरों की गंग नहर में डूबने से दुखद मृत्यु हुई।

हरिद्वार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जटवाड़ा पुल के पास आज एक हादसे में चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक चंडीगढ़ से कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार आए थे।
जानकारी के अनुसार, जटवाड़ा पुल के पास स्नान के दौरान एक कांवड़िया गहरे गड्ढे में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी पानी में उतर गए, लेकिन वे भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और चारों गंगनहर में लापता हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि गंगनहर में सिल्ट सफाई के कारण जलस्तर कम होने से श्रद्धालु बीच धारा तक चले गए थे। इसी दौरान गहरे गड्ढे में फंसने से यह हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद चारों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए।
चारों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा । हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *