पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक और दर्जा प्राप्त मंत्री जमदग्नि ने ज्वालापुर भंडारे में पहुंचकर कांवड़ियों को भोजन वितरित किया और सकुशल यात्रा की कामना की।

कांवड़ यात्रा धार्मिक हरिद्वार

आज जटवाड़ा पुल पर चल रहे हैं कावड़ सेवा दल सीतापुर, सेवा समिति ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा आयोजित 42वा विशाल भंडारे में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं दर्जा धारी राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि द्वार भंडारे में पहुँच कर कवाड़ियों को भोजन वितरण किया गया और उन्होंने उनके सकुशल गंतव्य स्थानों तक पहुँचने की महादेव से प्रार्थना की । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक और राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कावड़ सेवा दल समिति के सदस्य मणिकांत चौहान , सन्दीप शर्मा, नितिन चौहान आदि का भी उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *