श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान तथा अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी सेवा समूह द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खड़खड़ी में लेखन सामग्री वितरित की गई।

हरिद्वार शिक्षा

गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी ‘ स्वतन्त्रता दिवस ‘ के उपलक्ष्य में, श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान तथा अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी सेवा समूह की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय (सं०-43), खड़खड़ी, हरिद्वार में लेखन सामग्री वितरित की गई इस अवसर पर, संस्थान के संस्थापक तथा समूह के संचालक, डॉ० अशोक गिरि ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा, कि शिक्षा के केवल नौकरी के लिए नहीं ली जाती है। शिक्षा से बहुमुखी विकास होता है। शिक्षा व्यक्तिव विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है। हमें अपने से बड़ों का सम्मान तथा छोटों से स्नेह करना चाहिए। संस्थान भविष्य में भी बच्चों के विकास के लिए यथा सम्भव सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर, दीनदयाल दीक्षित, चाँद गिरि और अध्यापकों ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *