ऊषा ब्रको द्वारा किराया बढ़ाये जाने में लेनदेन के आरोपों से भड़के पार्षदों ने मेयर किरण जैसल को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।

हरिद्वार राजनीति

पार्षदों ने उषा ब्रेकअप द्वारा बढ़ाए गए किराए का विरोध किया और मीडिया द्वारा पार्षदों को लेनदेन की खबरों की सत्यता की जांच के लिए मेयर किरण जैसल को एक पत्र सौंपा है जिसमें कहा गया है कि उषाब्रेको द्वारा मंसादेवी रोपवे का किराया बढ़ाये जाने में कुछ मीडिया द्वारा लेन देन के आरोप लगाकर खबरें चलाई गई उसके किराए बढ़ाने के खिलाफ और पार्षदों की खरीद फरोख्त एवं धन लेने देने से संबंधित अत्यंत गंभीर समाचार प्रकाशित हुआ है, पत्र में कहा गया है कि उक्त समाचार से नगर निगम हरिद्वार की छवि जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा तथा आमजन का विश्वास प्रभावित हुआ है यदि समाचार में आरोप सत्य हैं तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है और यदि समाचार सत्य या भ्रामक है तो प्रकाशित करने वाले के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए ‌। इस विषय की आवश्यक जांच हेतु अनेक पार्षदों ने आज मेयर किरण जैसल को ज्ञापन सौंपा इसमें पार्षद नागेंद्र राणा ,शुभम मंडोला ,सचिन अग्रवाल ,श्रुति केवड़िया, प्रशांत सैनी, मुकुल पाराशर ,मोनिका सैनी, निशा नौडियाल ,आशुतोष चक्रपाणि, सुनील पांडे ,आदेश सैनी, भूपेंद्र कुमार ,मनोज पारलिया ,हितेश चौधरी ,आकाश भाटी ,सुमित चौधरी आदि पार्षद सम्मिलित हुए और उषा ब्रेको के किराया बढ़ाने का पूरजोर विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *