चार धाम यात्रा 2026 के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुए,03 प्रकार से करा सकते हैं पंजीकरण।

उत्तराखंड चार धाम यात्रा

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए है। पर्यटन विभाग ने इसको लेकर पुरी तैयारिया कर ली है। आज शुक्रवार सुबह सात बजे से ही रजिस्ट्रेशन वेबसाइट (Chardham Yatra Registration ) और मोबाइल एप के जरिए किया जा सकता है। तो वहीं ऑफलाइिन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे।
चार धाम यात्रा 2026 के लिए
आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
19 अप्रैल से चारधाम की यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में अगर श्रद्धालुओं को चारधाम की यात्रा करनी है तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हैं। आज शुक्रवार छह मार्च से ऑनलाइन सजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है।
Chardham Yatra Registration आधार कार्ड से भारतीय श्रद्धालु का पंजीकरण होगा। तो वहीं विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध है। ऑफलाइन पंजीकरण की बात करें तो ये यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले शुरू होगी। 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। पंजीकरण काउंटर ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में खुलेंगे।
कपाट खुलने की तिथि बदरीनाथ धाम 23 अप्रैल 2026

गंगोत्री 19 अप्रैल 2026

केदरानाथ धाम 22 अप्रैल 2026

यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इस प्रकार होगा

1वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन: श्रद्धालु उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए पहले वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होता है। इसके बाद यात्रा की तारीख, धाम और यात्रियों की जानकारी भरनी होती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड की जा सकती है।
  2  मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन: यात्री Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐप में अकाउंट बनाने के बाद यात्रा से जुड़ी जानकारी भरनी होती है और वहीं से यात्रा पास डाउनलोड किया जा सकता है।
   3 वॉट्सएप से रजिस्ट्रेशन: सरकार ने वॉट्सएप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है। इसके लिए 8394833833 नंबर पर “Yatra” लिखकर मैसेज भेजना होता है। इसके बाद चैटबॉट यात्रियों से जरूरी जानकारी पूछता है और उसी के आधार पर रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है।

यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन और यात्रा से जुड़ी जानकारी देने के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अगर किसी यात्री को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आती है या यात्रा से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो वह 0135-1364 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।

इस नंबर पर यात्रियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, यात्रा मार्ग, व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी जानकारी के बारे में सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *