चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने जनपद हरिद्वार के कर्मचारियों की कई समय से लंबित मांगों के निस्तारण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को पत्र देकर अवगत कराया और मांगो के संबंध में वार्ता कर निस्तारण करने हेतु अनुरोध किया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा आर के सिंह द्वारा जल्द ही मांगो के निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि कर्मचारियों की वर्दी भत्ता पिछले दो वर्ष नहीं दिया गया है,जी, पी,एफ, सेवा पुस्तिका, में हर वर्ष कर्मचारियों से हस्ताक्षर कराने और सेवा पुस्तिका और अन्य कार्य पूर्ण करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से पद के अनुरूप कार्य लिए जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद कम होने के कारण कर्मचारियों पर कार्य का ज्यादा प्रेशर बढ़ रहा है कर्मचारियों की शीघ्र नियुक्ति करने, कावड़ मेले के दौरान कार्य करने वाले राजकीय कर्मचारियों के साथ साथ संविदा कर्मचारियों को मानदेय दिए जाने, आगामी कुंभ मेला के दौरान जनपद स्तर पर कर्मचारियों को मेला भत्ता दिये जाने हेतु मेला अधिकारी 2027 स्वास्थ्य एवं मेलाधिकारी कुंभ मेला को पत्र लिखकर अवगत कराने को लेकर वार्ता हुई और मांगो का निस्तारण करने का अनुरोध किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा आर के सिंह द्वाराआश्वासन दिया गया कि जल्द ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाएगा, सभी कर्मचारियों की जी पी एफ, सेवा पुस्तिका हेतु जनपद स्तर पर निर्देश दिए जाएंगे, कर्मचारियों के चिकित्सा प्रति पूर्ति, एवं वर्दी का बजट शीघ्र मंगाया जाएगा सेवा निवृत्त कर्मचारियों के देयकौ का भुगतान किया जा रहा है, साथ ही श्रीमती सुधा वार्ड आया जो मनरेगा से ज्वालापुर सामू स्वा केंद्र में है को भी एन आर सीहरिद्वार के कर्मचारियों की भांति समान वेतन दिया जाए,जल्द ही सभी मांगो का निस्तारण किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं अगर किसी कर्मचारी का कोई कार्य भी हो रहा है और उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा है तो वो तत्काल अपने जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री को लिखित सूचित करे उस संबंध में तत्काल कार्यवाही की जाएगी अपना कार्य सही से करें उसके बाद कोई परेशानी होती है तो उसके लिए हम हैं।



