आम इंसान की जान के साथ खिलवाड़ करके सरकार की छवि जनता के बीच खराब करने वाली सीवर कार्यदाई संस्था पर हो सख्त कार्यवाही – सुनील सेठी। युवा साथी तुषार कपिल सहित दुर्घटना का शिकार हुए हर व्यक्ति को न्याय दिलवाए पुलिस प्रशाशन हरिद्वार लापरहवाह विभाग सीवर कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अधिकारियों मॉनीटरिंग कर रहे कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर दुर्घटनाओं का शिकार हुए हर व्यक्ति के हर प्रकार के मुआवजे सहित उनके भविष्य के इलाज सहित उनके कार्य व्यापार का अर्थ दंड लगाकर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए।
आज महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने तीन दिन पूर्व उतरी हरिद्वार के युवक तुषार कपिल की भीषण दुर्घटना को जिम्मेदार सीवर कार्यदाई संस्था पर सख्त कार्यवाही की मांग भविष्य में शेष कार्यों पर सुरक्षात्मक कार्यों पर जवाबदेही तय करने हेतु सप्तऋषि पुलिस चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार को साथियों सहित प्रार्थना पत्र सौंपा। इस अवसर सुनील सेठी के नेतृत्व में इकट्ठे हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिसमें मुख्य रूप से धर्मशाला समिति के अध्यक्ष महंत भीम सैन , कुमाऊँ संस्कृति सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप भट्ट , श्री गायत्री व्यापार मंडल के अध्यक्ष भागीरथ प्रजापति एवं समाजसेवी रितेश वशिष्ठ, ओटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा ने संयुक्त रूप सीवर कार्यदाई संस्था पर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि अब पानी सिर के ऊपर से गुजर गया है इस संस्था इनके लापरवाह अधिकारियों की वजह से आम इंसान इन सड़को पर चलकर मौत को दावत दे रहा है स्कूली बच्चों सहित बड़े बुजुर्ग महिलाएं रोजाना चोटिल हो रही है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम न करके ये विभाग सरकार को जिला प्रशाशन को आईना दिखाने का काम कर रहा है जिसके खिलाफ अब सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए दुर्घटना का शिकार हुए युवक को न्याय दिलवाना प्रशाशन की जिम्मेदारी होनी चाहिए जिसके लिए जल्द मुख्यमंत्री सहित उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की जाएगी । इस अवसर पर मुख्य रूप से महंत संजय , समाजसेवी रितेश वशिष्ठ,महामंत्री लाल यादव, ओटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा ,सावन कुमार, प्रभात कौशिक, विकास मलिक, राकेश सिंह, राकेश कुमार, जनार्दन पांडे, नंदकिशोर पंडित,नितिन शर्मा, रवि नेगी, संदीप भट्ट, जुगल किशोर उपस्थित रहे।


