देहरादून में रिलायंस शोरूम में लूट करने के समय का वीडियो आया सामने।

Police अपराध उत्तराखंड

देहरादून में दिन दहाड़े राजपुर रोड पर गुरुवार को 20 करोड़ रुपए के सोना चांदी जेवरात लूट के भागे अपराधी, रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम में घुसे बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर की लूटपाट।
वीडियो आया सामने देखिए।रिलायंस ज्वैलरी का यह शोरूम राजपुर रोड पर ठीक सेंट जोसेफ स्कूल के सामने है। इसके बगल से ही होटल इंद्रलोक को जाने वाली व्यस्त गली है। गुरुवार को सुबह करीब 10.20 बजे कर्मचारियों ने शोरूम खोला था। कर्मचारी वहां काउंटर पर जेवरात सजा रहे थे। कुछ देर बाद करीब 10.25 बजे चार युवक अंदर घुसे। कर्मचारियों को लगा कि ये ग्राहक होंगे और उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया।

गार्ड हयात सिंह गेट के पास काउंटर पर रजिस्टर में कुछ काम कर रहा था। इसी बीच एक युवक ने हयात सिंह की कनपटी से पिस्तौल सटा दी और दूसरे ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर चुप रहने को कहा।

इसके बाद दो बदमाशों ने तीन महिला कर्मचारियों को छोड़कर सभी के प्लास्टिक केबल टाइ (बांधने के लिए लॉक वाली बेल्ट नुमा तार) से पीछे तरफ हाथ बांध दिए। सभी को रिशेप्सन काउंटर के पास बैठा दिया और 10 मिनट में 15से 20 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस को इस लूट में बिहार गैंग पर शक है
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना को चैलेंज के रूप में दून पुलिस ने स्वीकार किया है। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *