हरिद्वार में 11 महीने की बच्ची के साथ  दुष्कर्म, पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार।

Police अपराध हरिद्वार

हरिद्वार  में 11 महीने की बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी की इस हरकत के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी। बच्ची की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है, जिसे पहले पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी परिवार का करीबी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे बीती रात हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे।हॉस्पिटल में जांच के दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत हॉस्पिटल पहुंची और बच्ची के परिजनों व डॉक्टरों से बातचीत की। परिजनों के तहरीर के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, जो 15 दिनों पहले ही हरिद्वार आया था। आरोपी बच्ची के परिवार के साथ रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी बच्ची के परिवार के साथ रहकर उसे खिलाता था, लेकिन इसी बीच आरोपी ने मौका पाकर बच्ची के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं जब बीती रात बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए जांच की तो दुष्कर्म की बात सामने आई। इसके बाद अस्पताल की ओर से मामले की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी संदिग्ध और गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी को भी मेडिकल जांच के लिए भेजा है। अब पुलिस द्वारा बच्ची और आरोपी दोनों के मेडिकल जांच कराए जा रहे हैं। मामले में चिकित्सकीय रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मामले को लेकर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि, 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का उपचार हायर सेंटर में कराया जा रहा है, आरोपी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *