भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऋषिकुल मैदान में आज शुक्रवार को भव्य होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में जहां सभी कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेली। वहीं नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गयी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ‘नगर विधायक मदन कौशिक’ ने कहा कि होली एक ओर जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। वहीं होली के सभी रंगों में कुछ ना कुछ सकारात्मक संदेश छिपा हुआ है। उन संदेशों को हमें अपने जीवन में उतरना चाहिए। होली का पर्व सौहार्द्र और आपसी प्रेम का संदेश देता है।
कालांतर में भगवान नारायण ने नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया तभी से होली मनायी जा रही है। रंगों का त्यौहार होली सामाजिक सौहार्द्र और आपसी प्रेम का संदेश देता है। होली रंगो के तरह ही समरस होने का संदेश देता है।
विशिष्ट अतिथि मेयर किरण जैसल’ ने कहा कि समाज में हर त्योहार का अपना महत्व है। इनमें होली सबसे खास है।
समाज का हर वर्ग रंग में सराबोर होकर उत्साह से भरा दिखता है। रंगों के इस त्योहार में किसी का भेदभाव नहीं होना चाहिए। तभी होली के रंग का उत्साह समाज को खुशहाल बना सकता है। होली में रंग खेलने के अलावा दूसरा सब से बड़ा महत्व यह है कि इसमें एकदूसरे से मिलने के लिए होली मिलन का आयोजन होता है।. इस अवसर पर उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की भी बधाई और शुभकामनाएं दी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि होली मिलन समाज को एकजुट रहने का संदेश देता है। जरूरत इस बात की है कि होली मिलन में सामाजिकता को और बढ़ावा दिया जाए। वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र ने कहा कि होली की खासियत यह है कि रंग लगा कर, भेदभाव मिटा कर आपस में गले लगने का संदेश दिया जाए।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नवनिर्वाचित महिला पार्षदों और वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्रियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, प्रशांत शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, समाजसेवी ललित नैय्यर, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विमल कुमार, दीपांशु विद्यार्थी, मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, पार्षद सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा, निशा पुंडीर, मुकुल पाराशर, आकाश भाटी, विदित शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, दीपक शर्मा, ललित रावत, सचिन बेनीवाल, हरजीत सिंह, अभिनव चौहान, चंद्रशेखर कुर्ल, संजना शर्मा, प्रीति गुप्ता, छवि त्यागी, मृदुला सिंहल, पूनम माकन, तुशांक भट्ट, दीपांशु विद्यार्थी, पारुल चौहान, धीरेंद्र गुप्ता, अनिल पुरी, मंजू शर्मा, कामिनी सडाना, विशाल गर्ग, सपना शर्मा, प्रशांत सैनी, सचिन कुमार, इष्टदेव सोनी आदि उपस्थित रहे।