सभी 60 वार्डो की जनता को उनके द्वार तक मिले निगम की सुविधाएं यही मेरा लक्ष्य- सुनील सेठी। सुनील सेठी ने नगर निगम की जनता से मिल जानी उनकी समस्याएं।। अगर जनता ने जताया भरोसा तो नगर निगम की हर मूलभूत सुविधाओं को जनता के द्वार तक लाने को करेंगे हर संभव प्रयास। बैठक में सभी ने एक स्वर में की भाजपा से संघर्षशील धरातली व्यक्ति सुनील सेठी को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने की मांग। आज होटल राज पर सुनील मनोचा के संयोजन में आहत बैठक में महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जनता की समस्याएं सुन कर उन समस्याओं के निदान का भरोसा लोगो को दिया । सुनील मनोचा एवं मुकेश अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम संबंधित कई समस्याओं के निदान को निगम में चक्कर काटने पड़ते है हम ऐसा जनप्रतिनिधि चाहते है जो जनता के द्वार तक निगम की सुविधाएं लाए ओर वार्डो के साथ हरिद्वार का विकास करे शहर की कुछ मुख्य समस्याओं से अवगत करवाया जिसमें टूटी सड़के, आवारा पशु, पथ प्रकाश की व्यवस्थाएं , हरकी पोड़ी से भिखारियों असमाजिक तत्वों को हटाए जाने की मांग, बंदरों से कुत्तों के आतंक से मुक्ति मुख्य रूप से सुधारने की मांग की।।सुनील सेठी का सामाजिक लोगो द्वारा स्वागत करते हुए उनसे इन समस्याओं को दूर करने के लिए मांग रखी और भारतीय जनता पार्टी से जनहित व्यापारहित की लड़ाई लड़ने वाले सर्व समाज की बात करने वाले जनसेवक सुनील सेठी को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखते हुए एक स्वर में सुनील सेठी का समर्थन कर जीत का भरोसा पार्टी को दिया। इस अवसर पर सुनील सेठी ने बैठक में विचार रखते हुए सभी का आभार जताते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वो हर समस्या के लिए प्रयास करेंगे और उन्हें दूर करने किए प्रयासरत रहेंगे हर 60 वार्डो की जनता को समस्त सुविधाएं मिले यही मेरा लक्ष्य है और मेरा सपना हरिद्वार को इंदौर की तर्ज पर भव्य बनाने के साथ निगम की हर मूलभूत सुविधा जनता के द्वार तक लाना है जिसके लिए जनता का व्यापारियों का भरपूर आशीर्वाद भी मुझे मिल रहा है बैठक में मुख्य रूप से रवि बांगा, सोनू चौधरी , हरीश अरोड़ा, राकेश सिंह, एस के सैनी, अनिल कोरी, भूदेव शर्मा,विनेश शर्मा, बंटी प्रकाश, राहुल शर्मा, गगन शर्मा, सचिन अग्रवाल, आशीष शर्मा, दीपक कुमार,पंकज शर्मा, प्रमोद कुमार, राजवीर सिंह, धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।

