उत्तराखंड में यहां भीषण सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला सहित 04 की मृत्यु और 03 घायल हुए।

उत्तराखंड दुर्घटना

उत्तराखंड के नैनीताल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला सहित चार लोगों की दुखद मृत्यु का समाचार है।
इस भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई वहीं 03 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर यह भयानक सड़क हादसा आज सुबह हुआ। कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), उर्मिला (45), विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी निवासी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, कांति देवी 38, ललिता 36 के साथ कार चालक बबलू 27 निवासी बरेली घायल है।
सभी घायलो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे है।

ज्योति की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *