

ये तस्वीरें आगरा नेशनल हाईवे की हैं जहां मुर्गे ले जा रहा एक लोडर पलट गया। फिर क्या था आस-पास मौजूद लोगों की चांदी हो गई। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त लोडर की जालियां खोलकर मुर्गे लूट लिये। जिसके हाथ जिनते मुर्गे लगे वो लेकर गायब हो गया।
दरअसल आगरा नेशनल हाईवे पर कोहरे के चलते गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यहां कई ट्रक और वाहन आपस में भिड़ गये। इन दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और चार घायल हो गए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटाकर रास्ते में लगा जाम खुलवाया गया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले मूर्गो की लूट हो गई थी।मुर्गे ले जा रहा लोडर इस दौरान सड़क पर ही पलट गया। लेकिन लोगों को ये एक अवसर लगा और उन्होंने मुर्गों पर ही हाथ साफ कर दिया। लोग ट्रक से मुर्गे लूटकर ले गए। कहा जा रहा है कि ट्रक पर डेढ़ लाख रुपए के मुर्गे लदे थे

