खड़खड़ी में महिला से चैन लूटने के आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Police अपराध हरिद्वार

कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और चेन स्नेचिंग के आरोपी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान नरेश निवासी सुलतानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

हरिद्वार में आज 6 अक्टूबर 2026 की सुबह खड़खड़ी बाजार में एक स्कूल प्रिंसिपल से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक काली मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए, जिसमें चालक ने नारंगी टी-शर्ट और पीछे बैठे ने गहरे नीले रंग की शर्ट पहनी थी। सुबह करीब 7:00बजे उन्होंने महिला का पीछा कर चेन झपट ली और महिला गिर गई, जिसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से पहचान करने में जुटी थी। ‘एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने खुलासा करते हुए बताया कि ये लुटेरे हरिद्वार क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के साथ बाइक चोरी की घटनाओं में भी शामिल थे इन्होंने 5 अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था


पुलिस के अनुसार नरेश हरिद्वार में हुई चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं में शामिल बताया जा रहा है। नगर कोतवाल की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान हिल बाई पास क्षेत्र में बिल्वकेश्वर कालोनी के समीप पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी।

गोली लगने के बाद घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने के साथ उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *