औरंगाबाद जाने वाले मार्ग, अनेकी पुल के बाद बायी ओर, अनेकी हेतमपुर हरिद्वार में प्रबंधक आर्यन हैरिटेज स्कूल द्वारा पूर्व अघ्यापित भवन के उपर, द्वितिय तल पर लगभग 120 गुणा 50 के क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जा रहा है।
बी0टी0 गंज, रूड़की, जिला-हरिद्वार में अशोक कुमार गुप्ता/ हर्षित गुप्ता द्वारा
स्वीकृत मानचित्र से भिन्न निर्माण किया जा रहा है।
नहर पटरी रोड़, मौहम्मदपुर मदरसा के बगल में, रूड़की, जिला-हरिद्वार में श्री फैशल द्वारा लगभग 10 से 12 बीघा भूमि में प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है।
पानी की टंकी के पास, ढण्डेरा, तह०रूड़की, जिला-हरिद्वार में जितेन्द्र राणा आदि/ हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 5 से 6 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है।

नेशनल हाईवे रोड़, करौन्दी, जिला-हरिद्वार में सोनू/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 4 से 5 बीघा भूमि पर प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है।
प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को सील तथा अनाधिकृत प्लाटिंग/विकास कार्यो को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।




