आज भारत स्काउट एंड गाइड्स लोकल संगठन हर की पौड़ी हरिद्वार में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वीरेंद्र तिवारी अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड ने महान आत्मा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कहा कि इन दोनों नेताओं ने अपने समय में बहुत महान कार्य किए हैं जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता । महात्मा गांधी ने देश को स्वतंत्र करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है तथा इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री जी ने भी प्रधानमंत्री कार्यकाल में हुई जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा उन्होंने नारा दिया था जय जवान जय किसान। श्रद्धांजलि देने वालों में वीरेंद्र कुमार तिवारी,मनोज सिरोही,डॉक्टर रवी सैनी , मुनेश शर्मा ,रोहित गिरी ,विक्की गिरी, अंकित तिवारी, विशाल गिरी, मनोज कुमार, अक्षय गोस्वामी, श्रीराम गोस्वामी, कुलदीप गिरी ,अजय गिरी ,गौरव, प्रमोद कुमार ,अभिषेक शर्मा ,सुधीर उपाध्याय, देवेंद्र शर्मा ,मनीष रस्तोगी ,सुरेश कुमार अग्रवाल ,तेज प्रकाश साहू ,अमरीश रस्तोगी आदि ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।


