गुरुद्वारा सिंह सभा लाल तारों पुल आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों को स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता के साथ भजन और गीत आदि मनोरंजन कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षताअमरीश रस्तोगी ने की उन्होंने संस्था के सदस्यों को पारिवारिक तौर पर जोड़ने की सलाह दी और एवं एक दूसरे से मोबाइल आदि से संपर्क में रहने को कहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई जिसमें प्रसिद्ध संगीतकार आचार्य योगेश ने भजन सुना कर समां बांध दिया, हरिद्वार के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ अशोक गिरी ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंत्री सुभाष कपिल ने डा अशोक गिरी को समाज कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दी। वरिष्ठ सदस्य विजय बंसल ने बुजुर्गों को छोटी छोटी जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार बढ़ती उम्र में अपने अधिकारों की रक्षा की जा सकती है ।
सतीश गुजराल ने सभी को सम्मिलित करते हुए छोटी छोटी गतिविधियों से कार्यक्रम को रोचक बना दिया जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठतम नागरिकों चोखेलाल , गुलशन नैय्यर,अम्बरीष रस्तोगी,कमल किशोर सेठ, और विजय बंसल को सम्मानित किया गया एवं महिलाओं का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुभाष कपिल ने कहा कि वृद्ध जनों के कल्याण के लिए बनी संस्था समाजहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ सीनियर सिटीजंस तक पहुंचाने के लिए भी संस्था कर रही हैं। उन्होंने भारत सरकार से 2020 से बंद की गई वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलयात्रा किराए में रियायत को पुनः बहाल करने की मांग की। बृजभूषण विद्यार्थी ने राज्य सरकार द्वारा दी जा रही वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के नियमों का सरलीकरण करने की मांग की। तेज प्रकाश साहू कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे सार्थक प्रयास बताया।चोखेलाल ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में बृजभूषण विद्यार्थी, एड राकेश गुप्ता, श्याम सुंदर सचदेवा,सपन प्रमाणिक,जे के शर्मा, स हरिमोहन सिंह,तेज प्रकाश साहू, विदेश कुमार,चमन लाल खट्टर,आत्म प्रकाश , त्रिलोचन सिंह, यशपाल अग्रवाल कांता रस्तोगी, सीता शर्मा,स्वर्ण कांता शर्मा,मीरा गुप्ता ,नीलम खट्टर, मनोरमा राय सीमा कपिल ,सरोज साहू,मधु बंसल हर्ष लता सचदेवा आदि उपस्थित रहे।






