अनिरुद्ध भाटी के साथ रामगढ़ के नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर  सुरक्षा दीवार के निर्माण की मांग की।

समस्या हरिद्वार

रामगढ़ में कराया जाये क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का नवनिर्माण : अनिरूद्ध भाटी
वार्ड नं. 4 स्थित रामगढ़ बस्ती जो कि सूखी नदी से सटी हुई है जहां लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। वहां की सुरक्षा दीवार इस बार हुई भारी वर्षा के चलते क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिस कारण बरसात में घरों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं दूसरी ओर जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के नवनिर्माण हेतु भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर जनहित में लगभग 50 मीटर पिचिंग/सुरक्षा दीवार व फेसिंग के निर्माण की मांग की।
अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि रामगढ़ बस्ती घनी आबादी वाला क्षेत्र है जहां अधिकांश निम्न व मध्यम आय वर्ग वाले लोग निवास करते हैं। जंगल से सटा होने के कारण इस क्षेत्र में जंगली जानवरों के प्रवेश का खतरा बना रहता है। साथ ही इस वर्ष हुई भारी वर्षा ने सुरक्षा दीवार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है जिसके चलते क्षेत्रवासियों में भय का माहौल व्याप्त है। जंगली जानवरों व बरसाती पानी के बचाव के लिए शीघ्र ही सुरक्षा दीवार व फेसिंग का कार्य होना अत्यन्त आवश्यक है।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व में भी रामगढ़ बस्ती की सुरक्षा हेतु सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था। क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का नवनिर्माण व खुले क्षेत्र में नयी सुरक्षा दीवार का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों के लिए अत्यन्त संवेदनशील हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शीघ्र ही सुरक्षा दीवार निर्माण का आश्वासन दिया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से व्यापारी नेता संजय पाल, संजय संतोषी, प्रदीप शर्मा, सीमा भारद्वाज, आशा कश्यप, राजेन्द्र बंटी, चमन लाल, रोहित कश्यप, निखिल, नितिन रावत, रियांश राजपूत, अमित, बलिस्टर यादव, कमल कश्यप, शेर सिंह, आदित्य यादव, रूपेश शर्मा, राघव ठाकुर, गोपी सैनी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *