मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के फरार 10 हजार के इनामी मुख्यारोपी को पुलिस ने सहारनपुर जनपद से गिरफ्तार किया।

Police अपराध हरिद्वार

बहादराबाद थाना क्षेत्र के शातरशाह में दुकान में घुसकर बाइक मिस्त्री की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम देने वाले फरार 10 हजार के इनामी मुख्यारोपी को पुलिस ने जनपद सहारनपुर के छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्यारोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का एक तमंचा, खोखा कारतूस और खूनालूदा शर्ट बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी।

एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि शांतरशाह में 14 सितम्बर की रात हुए बाइक मिस्त्री की हत्या मामले में फरार चल रहे हत्याकांड के मुख्यारोपी की पुलिस ने सटिक सूचना पर जनपद सहारनपुर के छुटमलपुर इलाके के फ्लाईओव के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का एक तमंचा, खोखा कारतूस और खुनालूटदा शर्ट बरामद की है। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने अपना नाम इस्तकार उर्फ इस्तयाक पुत्र वहीट निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादरा
तमंचा, खोखा कारतूस और खुनालूटदा शर्ट बरामद की है। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने अपना नाम इस्तकार उर्फ इस्तयाक पुत्र वहीद, निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार बताया है।
एसपी क्राइम निशा यादव ने खुलासा करते हुए बताया कि हरिद्वार पुलिस ने हैप्पी हत्याकांड में शामिल एक आरोपी मुदस्सिर निवासी सहारनपुर को पूर्व में मुठभेड के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन हत्या का मुख्यारोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहा था। पुलिस ने फरार मुख्य हत्यारोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम फरार हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने सटिक सूचना पर कार्यवाही करते हुए फरार मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हत्याकांड में शामिल तीसरा आरोपी शादाब अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *