भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नव नियुक्त सप्तऋषि मंडल पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। युवा मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और समर्पण ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम में उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, पार्षद आकाश भाटी, सूर्यकांत शर्मा,विदित शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित नैय्यर और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान,मंडल अध्यक्ष करन वर्मा,हिमांशु वर्मा,आलोक पाण्डेय,ईशांत उपाध्याय,अनिल वशिष्ठ, दीपांशु विद्यार्थी, भोला शर्मा,प्रशांत घाघट शिवम ठाकुर राघव चौहान,संदीप भट्ट आदि उपस्थित रहे।


