जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

राजनीति हरिद्वार

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर वोट चोरी व लोकतंत्र की हत्या के विरोध में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।


विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की माँग करते हुए पूरे प्रकरण की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच कराने की माँग उठाई, इस दौरान चुनाव आयोग से अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता के साथ करने और जनता के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने की माँग की गई,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का आधार जनता का विश्वास और उसका स्वतंत्र मत होता है, जनता के वोट की पवित्रता पर उठे सवालों को अनदेखा करना जनादेश का अपमान है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि वोट चोरी के आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इनका जवाब स्पष्ट तथ्यों, पारदर्शी प्रक्रिया तथा स्वतंत्र जाँच के माध्यम से दिया जाना चाहिए, देश की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उसके वोट की सुरक्षा और चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सभासद अशोक शर्मा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि “चुनाव आयोग जनता के मताधिकार का संरक्षक है, उसकी जवाबदेही संविधान और देश की जनता के प्रति है, आयोग की कार्यप्रणाली में किसी भी राजनीतिक दल के प्रति पक्षपात की आशंका लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए  महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार यह समझ ले कि जनता के जनादेश पर सवाल उठने के बाद जवाबदेही से बचा नहीं जा सकता, लोकतंत्र जनता के विश्वास से चलता है और उस विश्वास की रक्षा के लिए हर सवाल का स्पष्ट उत्तर देना होगा,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की माँग करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और आयोग की विश्वसनीयता पर उठ रहे गंभीर सवालों की नैतिक जिम्मेदारी उन्हें स्वीकार करनी चाहिए,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए  वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी और प्रदेश कांग्रेस महासचिव मकबूल कुरैशी ने कहा “हमारी स्पष्ट माँग है कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफ़ा दें और वोट चोरी से संबंधित आरोपों की ऐसी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच हो, जिस पर जनता भरोसा कर सके, जाँच किसी भी राजनीतिक या संस्थागत दबाव से मुक्त हो तथा उसके निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएँ,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा जिनकी भी भूमिका दोषपूर्ण पाई जाए, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट और महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास ने आरोप लगाया कि भाजपा सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष द्वारा उठाई जा रही चिंताओं को राजनीतिक आरोप बताकर खारिज करना चाहती है, उन्होंने कहा कि मतदाता सूची, मतदान और मतगणना से संबंधित शिकायतों का तथ्यपरक निस्तारण चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष बलराम गिरी कड़क और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े प्रासंगिक अभिलेखों को सुरक्षित रखा जाए, शिकायतों की समयबद्ध जाँच हो और शिकायतकर्ताओं को स्पष्ट जवाब मिले, निष्पक्षता का भरोसा आयोग के निर्णयों और उसके व्यवहार में दिखाई देना चाहिए,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी और पार्षद अकरम अंसारी ने कहा कि जनता के वोट के साथ किसी भी प्रकार की हेराफेरी उसके संवैधानिक अधिकार पर सीधा हमला है,जनादेश को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या के समान है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि और ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राजपूत लोधी  ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई हर मतदाता के वोट के सम्मान, समान अधिकार और निष्पक्ष चुनाव के लिए है ,भाजपा सरकार को जवाबदेही से बचने के बजाय स्वतंत्र जाँच का समर्थन करना चाहिए और चुनाव आयोग को अपने आचरण से साबित करना चाहिए कि उसके लिए सभी राजनीतिक दल समान हैं,
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना, श्रमिक नेता विकास सिंह,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित, शशि झा,अनुपमा शर्मा, उज्जवल वालिया, सतेंद्र वर्मा, अरूण चौहान, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा,विवेक जागरिया,विशाल प्रधान,सन्नी सक्सेना,अनिल ठाकुर, आशीष शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि इमरान मंसूरी,अयान सैफी,गौरव गोस्वामी,नंदन कुमार,शुभम जागरिया, मोहित अरियाल,
खालिद हसन आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *