उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है पूरे प्रदेश में कल से हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है जिसके अगले दो तीन और जारी रहने का अनुमान है। देहरादून स्थित मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान में नैनीताल, चम्पावत और उधम सिंह नगर में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। हरिद्वार, देहरादून और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है यहां मौसम का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट आएगी।कल रविवार को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, और पौड़ी में भारी से बहुत भारी वर्षा व कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार,नैनीताल,ऊधम सिंह नगर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी से बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट है। शेष जनपदों में येलो अलर्ट है। तापमान में 4 से 6°C कमी की संभावना है एवं अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।तथा 28 सितंबर को हरिद्वार, देहरादून टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और चमोली में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।।29 सितंबर (मंगलवार): मौसम साफ होने लगेगा और धूप खिलेगी।

