विधायक तिलकराज बेहड़ पर हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला।

राजनीति हरिद्वार

विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला
मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाही की जाए-अशोक शर्मा


विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मेयर अनिता शर्मा के कृष्णानगर स्थित कैंप कार्यालय से सिंहद्वार चौक तक पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल व अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट और अभद्रता की घटना ने सरकार की मानसिकता स्पष्ट हो गयी है। उन्होंने कहा कि विधायक के साथ मारपीट और अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मकबूल कुरैशी व  संजय सैनी ने कहा कि कांग्रेस से घबरायी सरकार हठधर्मिता पर उतर आयी है। पुलिसकर्मियों के सामने विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट की गयी है। सुंदर सिंह मनवाल, दिनेश वालिया और रविश भटीजा ने कहा कि जनता के वोट की चोरी हो रही है। जो इसका विरोध करता है। उसके साथ मारपीट की जाती है, जो कि बहुत निंदनीय है। सुमन अग्रवाल, सपना सिंह, विकास चंद्रा ने कहा कि मारपीट करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। संजय अग्रवाल, ओपी चौहान, अनिल भास्कर ने कहा कि विधायक के साथ मारपीट की घटना लोकतंत्र के लिए खतरा है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, एड.फुरकान अली, दिनेश पुंडीर, मांगेराम कश्यप, हरद्वारी लाल, कार्तिक कुमार, दिनेश वालिया, पुनीत कुमार, सुमित भाटिया, पार्षद सुनील कुमार, सीपी सिंह, वेदपाल सिंह तेजियांन, सदनलाल साहू, धर्मवीर सैनी, दिनेश कुमार, मेहरबान खान, वसीम सलमानी, गौरव चौहान, जेपी सिंह, जतिन हांडा, छम्मन पीरजी, आशु श्रीवास्तव, दीपक कोरी, सागर बेनीवाल, आशु भारद्वाज, प्रेम शर्मा, शुभम अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, सतेंद्र वशिष्ठ, नकुल माहेश्वरी, समर्थ अग्रवाल, रविश भटीजा, वसीम सलमानी, हिमांशु बहुगुणा, रणवीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *