आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल हरिद्वार के 62‌ वें वार्षिकोत्सव में स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की मांग की गई।

धार्मिक हरिद्वार

आर्य समाज का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान-डॉ. बलवीर तलवार
आर्य समाज ने सामाजिक एकता के लिए किया कार्य-प्रो. विनय विद्यालंकर
हरिद्वार।
आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल हरिद्वार का 62वां वार्षिकोत्सव आज धूमधाम के साथ शुरू हुआ।62 वें वार्षिकोत्सव के पहले ही दिन पांच कुंडीय यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में आर्य समाजियों के पहुंचने पर तीन कुंडीय यज्ञ को पांच कुंडीय यज्ञ में परिवर्तित करना पड़ा l यज्ञ के सभी यजमान उत्साहित थे l तीन दिवसीय  सामवेद परायण यज्ञ में प्रात: के सत्र में  लगभग 20 पति पत्नी यजमान बने ।आर्य समाज बीएचईएल की कार्यकारिणी और वरिष्ठ सदस्यों के अतिरिक्त वानप्रस्थ आश्रम, आर्यसमाज आर्यनगर,  इन्द्रलोक, आदि और नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति इस सत्र में यजमान बने ।

यज्ञ के ब्रह्मा और मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रोफेसर  विनय विद्यालंकार  एवं ब्रह्मचारी आर्य गुरुकुल पौंधा द्वारा वेद की ऋचाएं बोली गई।
  इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर विनय विद्यालंकार ने कहा कि आर्य समाज सामाजिक एकता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है जिसे कभी नहीं बुलाया जा सकता है।
   इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल हरिद्वार के अध्यक्ष एवं  बीएचईएल नई दिल्ली के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉक्टर बलवीर तलवार  ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में आर्य समाज कार्यकर्ताओं ने पर छोड़कर हिस्सा लिया स्वामी श्रद्धानंद जी ने हरिद्वार में गुरुकुल की स्थापना करके आर्य समाज की शिक्षा पद्धति के माध्यम से शिक्षा का प्रचार प्रसार कर अंग्रेजों की मैकाले की शिक्षा को खुली चुनौती दी जिससे अंग्रेज सरकार हिल गई।
   सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार से स्वामी श्रद्धानंद जी को भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग की गई।
इस अवसर पर आचार्य डॉ रामकृष्ण शास्त्री संस्था के संरक्षक ओपी बत्रा, मंत्री मदन सिंह कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता आदि ने विचार रखें इस अवसर पर भजन प्रवचन और ऋषि प्रसाद लंगर का आयोजन किया गया। सस्ता के अध्यक्ष डॉ बलबीर तलवार ने बताया कि वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सामवेद परायण यज्ञ प्रवचन भजन और ऋषि प्रसाद का आयोजन किया जाएगा और रविवार को तीसरे दिन समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि जी होंगे। सामवेद परायण 31 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *