टूटी सड़के बड़े बड़े गड्ढे मुख्यमंत्री के आदेशों को भी नहीं मान रहे संबंधित विभाग – सुनील सेठी। । उत्तरी हरिद्वार से संपूर्ण हरिद्वार की सर्विस लेन से लेकर विशेषकर उत्तरी हरिद्वार की कालोनियों , सप्तऋषि घाट सप्तसरोवर भारत माता मंदिर रोड की खस्ताहाल सड़को को लेकर महानगर व्यापार मंडल उतरा सड़को पर जताया जिम्मेदार विभागों के खिलाफ विरोध।
महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने इस अवसर पर कहा कि संपूर्ण हरिद्वार की सड़को का कई जगह इतना बुरा हाल है कि राहगीर चोटिल हो रहा है स्कूल की बसे धंसने से बच रही है पैदल चलने वाला हो या दोपहिया चारपहिया वाहन चालक सब इन टूटी सड़कों से दुखी है विशेषकर उतरी हरिद्वार सप्तऋषि से दूधाधारी चौक सर्वानंद एवं सप्तसरोवर रोड की हालत जिस पर चलना अब मौत को दावत देने जैसा है उसके बावजूद भी तीनों संबंधित विभाग कुंभकर्णी नींद में सोए हुए है लोगो की जान जोखिम में डालने के साथ साथ जिम्मेदार विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों की भी अवहेलना विभाग कर रहे है जिसकी शिकायत आज माननीय मुख्यमंत्री को भी पुनः भेजी गई है ।
श्री गायत्री व्यापार मंडल अध्यक्ष भागीरथ प्रजापति एवं संगठन महामंत्री हरिमोहन भारद्वाज ने कहा कि कभी भी रात्रि में कोई भी सड़क बिना सूचना खोद दी जाती है बिजली पानी गैस लाइन तोड़ दी जाती है कोई सुध लेने वाला नहीं जनता कभी पानी को कभी बिजली को परेशान क्योंकि बिना रोड मैप खुदाई की जा रही है । महामंत्री लाल जी यादव एवं सतनाम सिंह ने कहा कि जिम्मेदार विभागों की लापरवाही से पहले से टूटी सड़के नहीं बनाई जा रही ओर खोदकर जनता को परेशान किया जा रहा है जो अब बर्दाश्त से बाहर है जगह जगह स्कूल बसे हो या राहगीर गड्ढों में गिर रहे है चोटिल हो रहे है गाड़ियों के टायर फट रहे है गाड़िया खराब हो रही है । जिला अधिकारी से सुनील सेठी ने इन विभागों पर कार्यवाही की मांग की है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र गोयल, एडवोकेट मेघराज ,धर्मेंद्र बब्बर, श्री निवास गोयल, सन्नी अरोड़ा, श्रेय शास्त्री,विकास गुप्ता, सावन कुमार, राजेश पांडे, सुशील कुमार, हरीश अरोड़ा, ओम प्रकाश भट्ट,गौरव खन्ना, पावन पांडे, अशोक बजाज, अमित शर्मा, नीरज मिश्रा, मुकेश ठाकुर, दीपक रावत, राजेश पाठक, लक्की अनेजा, एस एन तिवारी, अशोक तिवारी, राकेश सिंह, गौरव शर्मा, जुगल किशोर, राकेश सिंह, नंदकिशोर पांडे, आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

