कल मौसम के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार ने जनसुनवाई कार्यक्रम को स्थगित किया ,मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जनपदों में मौसम का रेड और ओरेंज अलर्ट जारी किया।

उत्तराखंड प्रशासन मौसम एवं जलवायु हरिद्वार

मौसम विभाग द्वारा आज रविवार को हरिद्वार,  देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयागऔर बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके अलावा अल्मोड़ा और चमोली जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अति तीव्र बारिश के दौर पड़ने की भी चेतावनी दी गई है।
इसके साथ ही कल सोमवार को हरिद्वार देहरादून और टिहरी जनपदों में मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें कल इन जिलों में कई स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, इसके साथ ही उत्तरकाशी पौड़ी उधम सिंह नगर नैनीताल और चंपावत में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए इन जनपदों में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है उत्तराखंड के इनके अतिरिक्त से सभी जनपदों में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते पूरे प्रदेश में आज और कल वर्ष जारी रहने की संभावना है।


भारी बारिश के ‘रेड अलर्ट’ के दृष्टिगत  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने (20 जुलाई) को आयोजित होने वाले जनता मिलन/जन सुनवाई’ कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है  मौसम विभाग द्वारा  भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम की इस गंभीर चेतावनी और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा निर्देश जारी करते हुए  कल सोमवार दिनांक 20 जुलाई 2026,  को ज़िला मुख्यालय/कलेक्टर  सभागार में आयोजित होने वाले साप्ताहिक ‘जनता मिलन / जन सुनवाई’ कार्यक्रम को स्थगित /निरस्त कर दिया गया है।
        जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की  है कि वे भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अनावश्यक यात्राओं से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपातकालीन स्थिति में ज़िला आपदा प्रबंधन तंत्र को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *