आज भारत स्काउट एंड गाइड्स लोकल एसौसियसन हर की पौड़ी हरिद्वार में नवनियुक्त हर की पौड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज अंशुल अग्रवाल पधारे । संस्था में आने पर उनका भव्य स्वागत किया गया ।स्वागत करने वालों में वीरेंद्र कुमार तिवारी एडवोकेट ,जोगेंद्र सिंह अरोड़ा ,सुरेश कुमार अग्रवाल , तेज प्रकाश साहू ,मनोज सिरोही ,डॉ रवि सैनी इसके अतिरिक्त संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा चौकी इंचार्ज का स्वागत किया गया ।वीरेंद्र तिवारी ने संस्था में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया । ।चौकी इंचार्ज अंशुल अग्रवाल ने अपने संबोधन मेंसंस्था का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने कहा कि मैं उसके लिए भाव विभोर हूं, चौकी इंचार्ज ने कहा कि संस्था जो समाज सेवा व यात्री सेवा के कार्य कर रही है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने किइ मैं हर स्थिति में संस्था के साथ हूं ।

