शहर व्यापार मण्डल की कांगड़ा मंदिर इकाई के अध्यक्ष व महामंत्री व कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ।कांगडा मंदिर व्यापार मण्डल के संरक्षक मण्डल के नेतृत्व मे काँगडा मंदिर व्यापार मण्डल भीमगोड़ा रोड़ का पुर्नगठन किया गया। जिसमें उपस्थित व्यापारियों ने एक बार फिर से दिनेश गोस्वामी पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। इसके बाद
अनु पदधिकारीयो का चयन सर्व सम्मति से किया गया है।
महामंत्री राहुल रोहिला
कोषाध्यक्ष – मनोज वर्मा
संगठन मंत्री जितेंद्र मिश्रा
प्रचार मंत्री राहुल गुप्ता
उपाध्यक्ष,आयुष लालवानी
उप संगठन मंत्री – ओकत केसरवानी। व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं द्वारा स्वागत किया।चुनाव के बाद अध्यक्ष दिनेश गोस्वामी ने सबको साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करने की बात कही।


