प्रथम हरिद्वार टी-20 क्रिकेट लीग के लिए दूसरे दिन भी हुए ट्रायल,100 से अधिक खिलाड़ियों का किया जाएगा चयन।

खेल

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार द्वारा प्रस्तावित प्रथम हरिद्वार टी-20 क्रिकेट लीग के लिए भल्ला स्टेडियम में आयोजित ट्रायल दूसरे दिन भी जारी रहा। जनपद एवं राज्य के सैकड़ों खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार में टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों का सिलेक्शन पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। ट्रायल चयन प्रक्रिया में सत्येंद्र, अभिषेक कौशिक, फ़ैज़ अहमद एवं ऑब्जर्वर अशोक कुमार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की बल्लेबाज, गेंदबाज व विेकेट कीपर आदि के तौर प्रतिभा को परखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लीग के लिए 6 टीम तैयार की जाएंगी। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे। जिले की प्रतिभाओं को लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि रविवार एवं सोमवार 350 प्रतिभागी ट्रायल देने के लिए पहुंचे हैं। कड़ी मेहनत और ईमानदारी से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *