आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हरिद्वार में जगह जगह गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें उत्तरी हरिद्वार स्थित भारत माता पुरम में युवा साथियों द्वारा धूमधाम से भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर गणेश उत्सव मनाया ।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उपस्थित होकर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी , प्रदेश मीडिया सह प्रभारी भाजपा विकास तिवारी, पार्षद आकाश भाटी ने भी पूजा अर्चना कर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लेते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश पुरी, सन्नी आदि का सहयोग रहा।

