स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन ।

स्वास्थ्य उत्तराखंड हरिद्वार

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपने कार्य करते हुए आंदोलन के प्रथम चरण में किया काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन ।जब तक 200 कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं होगी तब तक आंदोलन रहेगा जारी।
आज सोमवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के पूर्व घोषित आंदोलन कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रदेश भर में काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन किया यह प्रथम चरण का प्रदर्शन 14 अगस्त तक होगा।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ,महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, उपाध्यक्ष नेल्सन अरोड़ा और प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के सब्र का इम्तहान महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विश्विद्यालय प्रशासन हर्रावाला न ले कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग संगठन दस वर्षों से कर रहा है किंतु महानिदेशालय/शासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है जबकि एक और उत्तराखंड प्रदेश में ही पशुपालन विभाग नियमावली 2019 के तहत 297 कर्मचारियों की पदोन्नति वैक्सीनेटर के पद पर वन टाइम सेटलमेंट के तहत कर दी गई है और दूसरी और उन्हीं पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारी जो सरकार, शासन को कोई वित्तीय भार भी नहीं होगा आई पी एच एस मानको के तहत लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक, के पदों पर पदोन्नति के लिए महानिदेशक महोदया से तीन बार समझौतों हुए हैं किंतु वो धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं जो कि अन्यायपूर्ण रवैया है बर्दास्त नहीं किया जाएगा माननीय मुख्यमंत्री जी माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से अनुरोध है कि वो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ न्याय करेंगे और 200कर्मचारियों को पदोन्नति देने के आदेश करने की कृपा करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर प्रदेश संगठन सचिव दिनेश गुसाईं, मंडल अध्यक्ष कुमाऊँ भोपाल शाह मंडल अध्यक्ष गढ़वाल राजेंद्र रावत जिला मंत्री राकेश भंवर वरिष्ठ नेता मूलचंद चौधरी ने कहा स्वास्थ्य विभाग में सबसे छोटे संवर्ग के साथ अन्याय ही किया जा रहा है पौष्टिक आहार भत्ता मरीजों के संपर्क में रहने के लिए नर्सिंग संवर्ग को दिया जा रहा है वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी दिया जा रहा है महानिदेशक महोदया ने 2025 में सभी कर्मचारियों से प्रदेश स्तर पर पदोन्नति हेतु नाम मांगे गए थे सब नाम भेजने में लगभग एक वर्ष का समय लगा कि अब कर्मचारियों को फिर से घुमाने के लिए कि जब तक नाम फिर से आयेंगे तब तक आचार संहिता लग जाएगी ओर पदोन्नति का सपना समाप्त हो जाएगा पद न के बराबर है जब पदोन्नति के लिए 200 कर्मचारी के लगभग हैं तो 29 पदों से क्या होगा और किसका भला होगा दस वर्षों के लिए फ़िर से पदोन्नति सपना बन जाएगी इसलिए अब आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और वन टाइम सेटलमेंट के तहत हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कर्मचारियों की पदोन्नति और कर्मचारियों के वेतन मद में वर्दी भत्ता और धुलाई भत्ता 500रूपये किए जाने की मांग की है। आशा ही नहीं विश्वास है कि माननीय मुख्य मंत्री जी और माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी सबसे छोटे संवर्ग की बात सुनकर न्याय करेंगे।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में सर्व श्री दिनेश लखेडा, सुनील अधिकारी,छत्रपाल सिंह, राजेन्द्र तेश्वर,नाथी राम, सचिन, मूल चंद चौधरी, महेंद्र सिंह, नवीन नवानी, राकेश भंवर, भोपाल शाह, राजेंद्र रावत, ललित शाह, अर्जुन पड़ियार आर पी भट्ट, दिनेश गुसाईं, त्रिलोक सिंह, जीवन सिंह, राजीव, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, इत्यादि पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों और सदस्यों भाग लिया ओर अपना आक्रोश महानिदेशालय/शासन/आयुर्वेद विश्विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *