मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले 24 घंटों वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए कहा

हरिद्वार उत्तराखंड मौसम एवं जलवायु

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है। 10 अगस्त 2026 को हरिद्वार देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है जिसके अनुसार इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
देहरादून में बीते 24 घंटों में 116 मिमी तक बारिश दर्ज हुई है, जबकि हरिद्वार जनपद में भी आज भारी बारिश हुई ,जनपद में अलग-अलग स्थानों पर 50 से लेकर 100 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई।

बीते 24 घंटों में बारिश की जानकारी देते हुए मौसम विभाग के निदेशक डॉ सीएस तोमर ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून के हाथीबड़कला क्षेत्र में सबसे ज्यादा 116 मिमी बारिश दर्ज की गई। साथ ही अब तक के सीजन में हुई बारिश को लेकर भी उन्होंने बताया कि सामान्य से माइनस 3 प्रतिशत बारिश इस सीजन में अबतक दर्ज की गई है। वहीं आज के लिए देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत और हरिद्वार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना अगले 24 घंटों में है अन्य जिलों में येलो अलर्ट के बावजूद भारी बारिश हो सकती है। वहीं उन्होंने बताया कि कल भी उत्तराखंड के सभी जनपदों में पूर्वानुमान के अनुसार येलो अलर्ट दिया गया है, जिसमें अधिकांश जनपदों में हल्की मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। 12,13 अगस्त के लिए उत्तराखंड में अनेक स्थानों जबकि 14 से 16 अगस्त के बीच अधिकांश स्थानों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *