राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखण्ड सरकार देहरादून के उपाध्यक्ष भागवत प्रसाद मकवाना द्वारा प्रेषित पत्र में प्रदेश के सभी ट्रेड यूनियन संगठनों के दो दो प्रतिनिधियों की एक बैठक सचिव शहरी विकास विभाग उत्तराखण्ड सरकार देहरादून के साथ दिनाँक 19 अगस्त 2026 को पंचायती राज निदेशालय सहस्रधारा रोड देहरादून में आयोजित किया जाना दर्शाया गया है। इस बैठक में सफाई मजदूरों व अन्य संविदा,दैनिक ,तदर्थ अंश कालिक कर्मियों के विनियमितिकरण तथा रिक्त चले आ रहे पर्यावरण पर्यवेक्षको के मुद्दे को अ0भा0सफाई मजदूर कांग्रेस रजिस्टर्ड राष्ट्रीय अराजनैतिक ट्रेड यूनियन उत्तराखण्ड की ओर से जोरदार तरीके उठाया जाएगा।यह जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष,उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के मुख्य संयोजक चौ0 सुरेन्द्र तेश्वर ने देते हुए यह बताया कि लगभग आठ माह पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट द्वारा हुए फैसले पर शासनादेश जारी होने के उपरान्त भी नगर निगम हरिद्वार के कुछ निचले अधिकारियों की लापरवाही से पात्र कर्मियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस मुद्दे को आयोग के समक्ष उठाया जाएगा। हरिद्वार से इस बैठक में श्रमिक नेता चौधरी सुरेन्द्र तेश्वर व राजेंद्र श्रमिक भाग लेंगे।

