19 से 22 नवंबर 2026 तक पावन धाम, सप्त सरोवर रोड, भूपतवाला, हरिद्वार, मैं आयोजित चार दिवसीय शिविर का आज उद्घाटन हुआ
सम्मेलन के उद्देश्य एवं गतिविधियों में
एए सदस्यों द्वारा नशे की लत से मुक्ति और रिकवरी के अनुभवों पर जानकारी का आदान-प्रदान होगा। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए आयजको ने बताया कि उनका उद्देश्य जो लोग शराब या अन्य नशे की लत से मुक्ति पाना चाहते हैं उनके लिए माहौल बनाना और उन्होंने यह भी कहा की इस कार्यक्रम में कोई राजनीति कोई जाति और धर्म का लेना-देना नहीं है इसमें सभी लोग आपस में मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजित करते है।
20 नवंबर 2026, शुक्रवार
अनुभव, संघर्ष एवं नशामुक्ति की राह
एए सदस्यों के अनुभवों और विचारों पर आधारित सत्र होंगे।
शराब की लत से उबरने की प्रक्रिया पर चर्चा।
पुनर्वास एवं सहायता संसाधनों की जानकारी।
युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करने का संदेश।
21 नवंबर 2026, शनिवार
जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता
शराब की लत से होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान पर चर्चा।
नशे की लत को बीमारी के रूप में समझने का संदेश।
एए की कार्यप्रणाली एवं सहायता व्यवस्था की जानकारी।
स्थानीय सामाजिक सहभागिता एवं जनजागरूकता गतिविधियों की कवरेज।
22 नवंबर 2026, रविवार
समापन एवं संदेश
चार दिवसीय सम्मेलन के अनुभवों और उपलब्धियों पर चर्चा।
एए सदस्यों के अनुभव एवं विचार।
नशामुक्ति और स्वस्थ समाज निर्माण का संदेश।
सम्मेलन का समापन।
मीडिया प्रतिनिधियों को विशेष जानकारी देते हुए बताया कि
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत एवं पड़ोसी क्षेत्रों से 500 से अधिक एए सदस्य शामिल होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शराब की लत से प्रभावित लोगों, विशेषकर युवाओं को सहायता एवं प्रोत्साहन देना और समाज में यह जागरूकता बढ़ाना है कि शराब की लत एक बीमारी है, शर्म की बात नहीं।
जो लोग शराब की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं संस्था ने उनके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया हैहेल्पलाइन: +91 9012002229


