देवप्रयाग के पास पौड़ी की ओर डंपिंग जोन के समीप एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से हरिद्वार जनपद के 05 लोगों की मृत्यु की सूचना है जबकि 01 घायल हुआ है।आज थाना देवप्रयाग पर सूचना प्राप्त हुई कि पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के निकट एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। एस एस पी सर्वेश पंवार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना देवप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। मौके पर प्रारंभिक जांच और पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UK08 BL 0387 (बोलेरो) अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था और वाहन में एक ही परिवार के कुल 06 लोग सवार थे जिसमें से 05 लोगों की मृत्यु हो गई है,
दुर्घटना में घायल अरमान पुत्र अफजल, निवासी- रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।
मृतक
1.अफजाल पुत्र अकबर सूफी, उम्र 49 वर्ष
2.शब्बो पत्नी अफजाल उम्र 40 वर्ष
3.अन्नाविया पुत्री अफजाल, उम्र 03 वर्ष
4.अरमान पुत्र अफजल उम्र 21 वर्ष
5. गुफरान पुत्र अकबर उम्र 34 वर्ष
सभी निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक अफजाल द्वारा पौड़ी में ठेकेदारी का कार्य किया जा रहा था तथा वह अपने परिवार को घुमाने पौड़ी की ओर आ रहे थे और स्वयं गाड़ी चला रहे थे। देवप्रयाग से कुछ आगे जाने पर वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया।घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी पौड़ी तपेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी जयपाल नेगी, थानाध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत सिंह रावत, पुलिस टीम, 02 टीम SDRF सहित राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग की टीमें भी मौजूद रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दुख व्यक्त किया है उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की है और घायल के समुचित एवं त्वरित उपचार के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।



