कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की नई टीम घोषित,41 विशेष कार्यसमिति सदस्य,24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए ।

Dehradun उत्तराखंड राजनीति

राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से देर रात जारी सूची के साथ ही पिछले वर्ष नवंबर में गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया। उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की नई टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए हैं।हरीश रावत, प्रीतमसिंह, यशपाल आर्य,करण माहरा, डॉ हरक सिंह रावत ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी आदि सहित 41 वरिष्ठ नेताओं को विशेष कार्यसमिति में रखा गया है, वहीं डॉ संजय पालीवाल , श्रीमती संतोष चौहान , संजय सैनी ,विजय सारस्वत, आदि सहित 24 को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती अनीता शर्मा , अनिल भास्कर , तेलूराम प्रधान , मकबूल कुरेशी ,दीप शर्मा और गौरव चौधरी आदि सहित 36 को प्रदेश महासचिव, प्रदीप चौधरी , संजय शर्मा , संजय सैनी , राजीव चौधरी आदि सहित को 107 को प्रदेश सचिव बनाया गया है। गोदावरी थापली को प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।देखें सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *